*सुबह से भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए, बूंदाबांदी ने बढ़ा दी ठंड, बुजुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों में ले रहे हैं अलाव का सहारा*
*मिर्जापुर।* आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने ठंड को और बढ़ा दिया है।
ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए। जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
आपके यहां कैसा है मौसम? कमेंट में बताएं।
#MirzapurWeather #Thand #Bundabandi #Alav #TodayMirzapur
Mirzapur, Mirzapur | Nov 21, 2026