चूरू: चूरू में पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी, भाजपा-कांग्रेस ने संभाला अपना कुनबा, यहां रखे जाने की संभावना
Churu, Churu | Sep 10, 2026 चूरू नगर निकाय चुनाव में मतदान खत्म होते ही अब सियासी जोड़-तोड़ और सेंधमारी की आशंकाओं के बीच भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। दोनों प्रमुख दल मतगणना तक अपने प्रत्याशियों को सुरक्षित रखने के साथ ही नगर परिषद में बोर्ड बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी 21 सितंबर तक रहने की सूचना है।