छतरपुर: ₹50 हजार की उधारी के बदले गिरवी प्लॉट, रकम लौटाने पर भी नहीं किया वापस, एसपी ऑफिस में शिकायत
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के पड़रिया चौकी निवासी आदिवासी युवक राजेश ने ₹50 हजार की उधारी के बदले गिरवी रखे प्लॉट को वापस नहीं करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आज 18 अगस्त दोपहर करीब 3:30 बजे परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।राजेश के मुताबिक उसने संतोष शुक्ला से ₹50 हजार उधार लिए थे।