देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को दस जनपदों में स्कूल बंद
उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उधमसिंहनगर – में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश की गंभीर चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार को दस जनपदों में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।