देहरादून: लगातार हो रही बारिश से रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर
देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते रिस्पना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है और SDRF की टीमें तैनात हैं।