देहरादून: उत्तरकाशी आपदा के चलते मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश दौरा किया रद्द, देहरादून में अधिकारियों की ली उच्च स्तरीय बैठक
उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंध्र प्रदेश का अपना दौरा तत्काल रद्द कर दिया है। इसके बाद वे सीधे देहरादून स्थित राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.