डीडवाना: डीडवाना में जल संकट के बीच अवैध कनेक्शनों पर की गई कार्रवाई
Didwana, Nagaur | Apr 29, 2026 डीडवाना जिले के बेड़वा गांव में बढ़ती गर्मी और नहरबंदी के चलते गहराते जल संकट के बीच जलदाय विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। नहरी परियोजना टीम के औचक निरीक्षण में 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें 6 स्थानों पर अवैध जल कनेक्शन पाए गए और 2 लोग पेयजल का दुरुपयोग करते मिले। सभी को पेनल्टी नोटिस जारी किए गए