कांके: डोरंडा स्थित नेपाल हाउस में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संभाला पदभार
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2024 डोरंडा स्थित नेपाल हाउस में सोमवार दोपहर करीब दो बजे कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कई कांग्रेस नेता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के 11 मंत्रियों का अपने अपने विभाग में दायित्व संभालने का सिलसिला शुरू हो गया है।