➡️ मध्यप्रदेश राज्य ताईक्वांडो अकादमी की के लिए प्रतिभा चयन ट्रायल 09 जुलाई 2026 को खेल परिसर सागर में संपन्न
मध्य प्रदेश राज्य ताईक्वांडो अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2026 हेतु ताईक्वांडो अकादमी के लिए प्रतिभा चयन दिनॉक 09 जुलाई 2026 को खेल परिसर सागर में प्रातः 10ः00 बजे से किया गया। यह चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण था, जिसमें विषेषज्ञ द्वारा चयनित खिलाड़ी को द्वितीय चरण में भोपाल स्थित राज्य ताईक्वांडो अकादमी में चयन प्रक्रिया हेतु आमंत्रित किया जावेगा।
खिलाडी का अंतिम चयन होने पर खिलाड़ी को म0प्र0 राज्य ताईक्वांडो अकादमी में प्रवेष दिया जावेगा, जहॉ पर विष्वस्तरीय प्रषिक्षकों द्वारा प्रषिक्षण एवं संबंधित खिलाड़ी को भोजन,आवास एवं षिक्षा की व्यवस्था म0प्र0षासन द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही खिलाड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। दिनॉक 09 जुलाई 2026 को चयन ट्रायल में जिले के लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भोपाल से पधारे ताईक्वांडो अकादमी के प्रषिक्षक श्री अर्जुन सिंह रावत द्वारा चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। उक्त चयन ट्रायल में संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर एवं सभी खेल प्रशिक्षक एवं कर्मचारी कार्यक्रम मंे उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar