सुसनेर: कोटडा के युवक ने गटका जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक होने पर आगर रैफर, पुलिस को भेजी गई तहरीर
सोमवार को कोटडा गांव के एक 28 वर्षीय युवक पूनमचंद ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शाम 6:30 बजे परिजन उसे अचेत अवस्था में पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहाँ डॉ अखिलेश बागी ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे आगर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने इसकीं सूचना तहरीर के तौर पर स्थानीय पुलिस थाने को भेज दी गई है