पंवारा गांव निवासी छविनाथ गौतम की घर में बंधी तीन बकरियों के साथ ही गुलाबचन्द्र गौतम के घर में भी बंधी दो बकरियों समेत कुल 5 बकरी पशु चोर चुरा ले गए। पीड़ितों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पवारा पुलिस बकरियों की खोजबीन में जुट गई है।