मछलीशहर: पवारा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव स्थित ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की हुई मौत
पवारा निवासी 54 वर्षीय भोलानाथ पुत्र लालता प्रसाद क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था तथा भट्ठे पर काम करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से उसको गंभीर चोट लगी गई थी। भट्ठा मालिक तथा परिजनों ने उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के लिए दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन मृतक की लाश लेकर गांव आए और थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।