चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग वाराणसी मंडल की अपर निदेशक डॉ. मंजुला सिंह ने मछलीशहर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाह्य रोगी विभाग, अन्तः रोगी विभाग, लैब, प्रसव कक्ष, दवा स्टोरेज, पर्ची काउंटर, साफ-सफाई, बायो मेडिकल, कचरा प्रबंधन समेत अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।