मछलीशहर: विकास खण्ड सुजानगंज ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले में 71 का हुआ चयन
सुजानगंज ब्लॉक में 26 फरवरी 2024 को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 160 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।साक्षात्कार में लगभग 71 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान कर किया गया।मुख्य अतिथि बी०डी०ओ० सुजानगंज श्याम नारायण चतुर्वेदी ने कहा रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है।