राऊ: महाराष्ट्र की उपसभापति नीलम गोरे इंदौर पहुंचीं, नगर निगम की स्वच्छता प्रणाली की सराहना की
Rau, Indore | Apr 10, 2025 इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था अब देश के अन्य शहरों के लिए मिसाल बन चुकी है। महाराष्ट्र की उपसभापति नीलम गोरे ने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में इंदौर की भूमिका अहम रही है, और महाराष्ट्र इस मॉडल को अपनाकर महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नासिक जैसे शहरों में इंदौर मॉडल को समझने और अपनाने का प्रयास होगा, ताकि वहां भी स्वच्छता की झलक दिखे।