राऊ: राऊ थाना क्षेत्र स्थित किबे कॉलोनी से बाइक हुई चोरी, जांच शुरू
Rau, Indore | Apr 12, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित किबे कॉलोनी से अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चुरा ली। वाहन मालिक चेतन विश्वकर्मा ने राऊ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जिसमें राऊ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।