राऊ: मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से करोड़ों की ठगी, आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार
Rau, Indore | Apr 11, 2025 यू एस के एक निवासी प्रवासी भारतीय के साथ भारत मेट्रोमोनियल साईट के माध्यम से दो करोड़ से अधिक की ठगी होने का मामला सामने आया है। जिसमें यूएस निवासी व्यंकटेश आंध्रप्रदेश का निवासी है। जिसने शादी के लिए भारत मेट्रोमोनियल साईट पर इंदौर की युवती वर्षा जैसवानी की प्रोफाइल देखी। जहां उसे वर्षा की प्रोफाइल पसंद आई और व्यंकटेश ने वर्षा से फोन पर बातचीत शुरू की थी।