भीलवाड़ा: वक्फ संपत्ति पर कब्जे और धार्मिक सामग्री के अपमान का आरोप, मुस्लिम समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग की
वक्फ संपत्ति "सुल्तान शाह की बावड़ी" से जुड़े विवाद को लेकर सोमवार को मुस्लिम समाज और मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति ने सोमवार शाम जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।