चायल-कोटी महाविद्यालय में रुचिका बनीं केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष।
शिमला, चायल-कोटी महाविद्यालय में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें रुचिका (बीए तृतीय वर्ष) को अध्यक्ष, अंशिका (बीकॉम तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, नीतिका (बीए द्वितीय वर्ष) को सचिव और पीयूष ठाकुर (बीकॉम प्रथम वर्ष) को उप-सचिव पद की शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान अकादमिक, सांस्कृतिक, एनएसएस, खेल, रोवर्स एंड रेंजर्स, सब्जेक्ट सोसायटी और संपादक सहित विभिन्न पदों के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
प्राचार्या डॉ. भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय छात्र संघ महाविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थियों को मिली नई जिम्मेदारियां उनके शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी।
Shimla Urban, Shimla | Oct 10, 2026