गुना नगर: राशिद कॉलोनी की महिलाएं पानी की किल्लत से परेशान, कलेक्टर से लगाई समाधान की गुहार
गुना के मुहालपुर रोड स्थित राशिद कॉलोनी की महिलाओं को मानसून की शुरुआत के बावजूद पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय महिलाओं ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पानी की कमी से परेशान महिलाओं ने जिला कलेक्टर से मिलकर समस्या के निराकरण की मांग की।