गुना नगर: पटवारी ग्राम इमझरा महेन्द्र रघुवंशी को ऑनलाइन जनसुनवाई से जोड़ा गया, कलेक्टर ने शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए
गुना जिले की जनसुनवाई के दौरान आवेदिका रामश्री कुशवाह ने पटवारी इमझरा महेन्द्र रघुवंशी के खिलाफ भूमि के बटांकन न करने की शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटवारी रघुवंशी को ऑनलाइन जनसुनवाई से जोड़कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए। आज की जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 272 आवेदन प्राप्त हुए ।