गुना नगर: भगत सिंह कॉलोनी से जिलाबदर आरोपी रवि नरवरिया गिरफ्तार
गुना जिले की कैंट पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी से जिलाबदर के आरोपी रवि नरवरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रवि नरवरिया रोड किनारे खड़ा है और कहीं जाने की तैयारी में है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और रवि को धर दबोचा।