गुना नगर: नगर पालिका गुना ने फ्लैग रन रैली एवं जीरो वेस्ट इवेंट का किया आयोजन, स्वच्छता का दिया संदेश
गुना नगर पालिका द्वारा फ्लैग रन रैली और जीरो वेस्ट इवेंट आयोजन किया। रैली नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर शास्त्री पार्क में समाप्त हुई। स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता के लिए डिवाइडरों की रास्ते में सफाई की। सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का नारा दिया। रैली का निरीक्षण संचनालय प्रदेश आयुक्त और संभाग आयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया गया।