गुना नगर: ग्राम टोरिया में साफ-सफाई की शिकायत पर बच्चों को स्कूल से निकाला, मामला गर्माया
गुना जिले के टोरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से जबरन झाड़ू-पोछा करवाने की शिकायत पर अनीता और विवेक रघुवंशी को स्कूल से निकाल दिया गया। सत्येंद्र रघुवंशी ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि बच्चों से जबरदस्ती काम कराया जाता है और इसके बदले पैसे देने का प्रलोभन दिया जाता है।