गुना नगर: एकल अभियान की सोनी कॉलोनी में जिला कार्यालय पर हुई बैठक, वनवासी क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा और पौधारोपण पर दिया जोर
गुना सोनी कॉलोनी में एकल अभियान की जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय बैठक हुई। एकल अभियान के वन यात्रा प्रभारी विकास जैन ने बताया, जिला स्तरीय बैठक में वन क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने गांवो में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया गया। वहीं अभियान की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।