गाण्डेय: गांडेय मुख्यालय समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू
Gandey, Giridih | Nov 11, 2026
गांडेय मुख्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो मे छठ घाट की साफ - सफाई शुरु कर दी गई है। बुधवार को 12 बजे साफ सफाई में ग्रामीण सक्रिय नजर आए। छठ पूजा समिति के सदस्य और ग्रामीण संयुक्त रुप से छठ घाट की साफ - सफाई और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी मे जुट गए है।