नवाबगंज: बाराबंकी में खाटू श्याम मंदिर में देर रात हुई बड़ी चोरी: दानपात्र, गहने और नकदी चुराए, CCTV में कैद हुए चोर
बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा स्थित खाटू श्याम मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने मंदिर परिसर से दानपात्र,नकदी और आभूषण सहित साढ़े चार लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया।यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध चोर दिखाई दे रहा है।मंदिर की चेयरपर्सन सोनिया शर्मा ने बताया कि यह घटना रात करीब 1 बजे हुई।