डिजिटल युग में कंप्यूटर एवं इंटरनेट से रोजगार की अपार संभावनाएं
________________
फ्रीलांसिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसरों की दी जानकारी
________________
महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन
________________
खरगोन 24 अगस्त 2026। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में “कंप्यूटर एवं इंटरनेट के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर” विषय पर विशेष व्याख्यान एवं कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. सचिन यादव ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने फ्रीलांसिंग, डाटा एंट्री, ऑनलाइन ट्यूशन एवं कंटेंट राइटिंग जैसे क्षेत्रों में घर बैठे रोजगार प्राप्त करने के अवसरों की विस्तार से जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में स्वप्निल पाटिल ने विद्यार्थियों को यूट्यूब, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, एफिलिएट मार्केटिंग एवं सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसे नए क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर से शुरुआत कर इन क्षेत्रों में बेहतर अवसर तैयार किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कंप्यूटर एवं इंटरनेट का व्यावहारिक ज्ञान भी आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. गगन पाटीदार ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फिनटेक के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए व्याख्यान एवं कार्यशाला को अपने करियर के लिए उपयोगी बताया।
#JansamparkMP #khargone
Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 25, 2026