बेगूसराय: बड़ीजाना कब्रिस्तान के बाँसबारी में नावालिग लड़की के फांसी लगाने मामले में छानबीन में जुटी पुलिस, FSL टीम करेगी जांच
छौड़ाही थाना क्षेत्र के बड़ीजाना कब्रिस्तान के बांसबारी में नाबालिग लड़की के फांसी लगाने मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि छौड़ाही थाना को सूचना मिली के एक नावालिग लड़की बड़ीजाना कब्रिस्तान के बांसवारी में फांसी लगा ली है. तुरंत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.