बेगूसराय: बेगूसराय में 18 जुलाई से 31 जुलाई तक डीलरों के पास बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, प्रभारी DM ने दी जानकारी
बेगूसराय जिले में 18 जुलाई से 31 जुलाई तक डीलरों के पास विशेष अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. इस बात की जानकारी प्रभारी डीएम सह एडीएम राजेश कुमार ने कही. उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले पात्र लाभुकों को प्रतिवर्ष पति परिवार 5 लाख तक का निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्राप्त होता है.