बेगूसराय: बेगूसराय में एयरपोर्ट बनाने को लेकर सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बेगूसराय के उलाव में एयरपोर्ट बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि बेगूसराय में फर्टिलाइजर, रिफाइनरी, हर्ल कारखाना समेत कई औद्योगिक कारखाने हैं. इस दृष्टिकोण से यहां एयरपोर्ट होना काफी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करें.