जबलपुर: मदनमहल में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई, 10 किलो से ज़्यादा गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
जबलपुर के मदनमहल इलाके में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। मॉडल रोड लाइट गैरी के पास पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रवि कुमार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो 168 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार