बैरिया में दिनेश सिंह की बढ़ी सक्रियता, कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ सेवा गतिविधियों पर जोर
बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की दावेदारी कर रहे ई. दिनेश सिंह की क्षेत्र में सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। बुधवार को उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनसंपर्क और सेवा कार्यों पर जोर रहा।
बलिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में ई. दिनेश सिंह शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और जिला प्रभारी प्रेमचंद्र मिश्रा के साथ सेवा ज्योति यात्रा में भी सहभागिता की। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया।
इसके बाद गायघाट डाकबंगला में बूथ अध्यक्षों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्र से जुड़े स्थानीय विषयों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
बेलहरी के चोल्हनचक में ई. दिनेश सिंह ने मोची समाज के लोगों के बीच छाता वितरित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की।
वहीं रामगढ़ में शक्ति केंद्र संयोजक कौशल पांडेय के साथ लालबाबू कुंवर सहित अन्य गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों के साथ क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बैरिया क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच ई. दिनेश सिंह की लगातार क्षेत्रीय सक्रियता चर्चा में है। उनके कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठनात्मक संपर्क और स्थानीय लोगों के बीच सेवा गतिविधियों को प्रमुखता दी जा रही है।