बडोनी: दहशत फैलाने के आरोप में लखनलाल गुर्जर का शस्त्र लाइसेंस निलंबित, आपराधिक मामले के निपटारे तक कार्रवाई जारी
Badoni, Datia | May 8, 2026 दतिया जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दतिया के प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखेड़े ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3) के तहत यह आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार लाइसेंसधारी लखनलाल गुर्जर पुत्र परशुराम गुर्जर पर शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन किया।