सरकारी लकड़ी की अवैध तस्करी के मामले में मोहिद्दीनपुर निवासी प्रधान आरा मशीन संचालक अफसर हुसैन, अजहर हुसैन उर्फ सोनू और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। डीएफओ हरिकेश नारायण यादव ने बताया कि स्थापना एवं विनियम नियमावली 1978 व वन अधिनियम की धारा 26 के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। संचालक के बेटे पर अभद्रता का भी आरोप है। विधिक कार्रवाई जारी