मुज़फ्फरनगर: नगला राई निवासी भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने दिल्ली यूपी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को लेकर किया नज़रबंद
सोमवार को चरथावल पुलिस के द्वारा दिल्ली यूपी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष शाकिर मुखिया नजरबंद किया गया। जहां पर पुलिस के द्वारा कहा कि आंदोलन को लेकर सभी किसान नेताओं को नजर बंद किया गया है।जिससे कि वह आंदोलन में जाकर किसी भी तरह का हिस्सा ना ले सके।