मुज़फ्फरनगर: कोरी भुइयार हिंदू बुनकर समाज महासभा ने अनुसूचित जाति के जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
राष्ट्रीय कोरी भुइयार हिंदू बुनकर समाज महासभा ने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि लगातार जनपद मुजफ्फरनगर की सभी तहसीलों में कोरी समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाए जाएं। वह कोरी समाज में आते हैं इसलिए वह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनके कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएं।