गत 12 सितंबर 2011को थाना मीरापुर के ग्राम तुलाहेरी मे खेत मे लकड़ी की बाढ़ लगा कर सूअरों को पकड़ने से मना करने को लेकर खेत मालिक राजेंद्र की पीट-पीट कर हत्या के मामले मे आरोपी वीरेंद्र ,दीपक को उम्रकैद व 20,20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। जब की एक आरोपी की पहले ही मृत्यु हो गई थी। मामले की सुनवाई ऐ डी जे 13 की अदालत मे हुई।