मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने किसानों की समस्या को लेकर मीनाक्षी चौक से डीएम कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च
मीनाक्षी चौक से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। जहां पर एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सोपा गया।उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना का मूल्य 450 किए जाए और उन्होंने कहा कि MSP कानून बनाया जाए।