मंगलवार को ब्राह्मण ट्रस्ट के द्वारा महामना मालवीय इंटर कॉलेज की दुकानों को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। जिसमें उन्होंने कहा कि कॉलेज में 49 दुकानें बनी हुईं हैं, जिसके मुख्य गेट का पश्चिमी छोर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी गिर सकता है इसलिए उसे जल्द ठीक कराया जाए।