शनिवार दोपहर 3 बजे सारणी के लिए गर्व का क्षण रहा, जब रक्त सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत एवं उनकी पूरी टीम को बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में ‘रक्तसेवा शौर्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सामाजिक सरोकारों और मानवीय सेवा के कार्यों में अग्रणी योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।