गोवर्धन: बहरी सरकार को जगाने गोवर्धन पहुंचे सपाई, एसडीएम दफ्तर पर ताला देख नेम प्लेट पर चिपकाया ज्ञापन
देश में बेलगाम होती महंगाई और युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार विरोधी तख्तियां लेकर सपा कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने एसडीएम दफ्तर पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही कार्यकर्ता वहां पहुंचे, तो एसडीएम साहब के दफ्तर पर ताला लटका मिला। अधिकारी को अपनी सीट से नदारद देख सपाई भड़क उठे और पूरे तहसील परिसर को नारेबाजी से गुंजा दिया