कानपुर: कर्नलगंज में सपा के पूर्व विधायक के करीबियों पर मुकदमा दर्ज, शिकायतकर्ता के पिता की हत्या के बाद रंगदारी मांगने का आरोप
सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के साथी सपा के पूर्व पार्षद भोलू समेत तीन लोगों के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस ने पांच लाख की रंगदारी मांगने की FIR दर्ज कर जानकारी बुधवार सुबह 7बजे दी आरोप है कि,भोलू गैंग ने बंद रेलवे फाटक उखाड़कर फेंक कर, जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया और शिकायत करने वाले इंजीनियर के पिता को एक्सीडेंट में मरवा दिया और 5 लाख की रंगदारी मांग रहे है।