कानपुर: समाजवादी पार्टी ने सीसमऊ विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी को प्रत्याशी बनाया
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सीसामऊ उपचुनाव को लेकर अधिकृत रूप से आज दिन बुधवार को 1 बजे प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विधायक रहे इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब भाजपा खेमे में भी हलचल तेज हो गई है। वहीं अब भाजपा के लिए कई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं।