कानपुर: आर्य नगर स्थित वेदांता हॉस्पिटल में मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल पर लगाए कई आरोप
आर्य नगर स्थित वेदांता हॉस्पिटल में मंगलवार 6.30 बजे मरीज की मौत पर परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिवार के लोगों का कहना था कि इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की मौत हुई है और हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयुष्मान कार्ड से इलाज का झांसा देकर बुलाया और फिर बाद में 1.50 लाख वसूल लिया। कर्नलगंज थाने की पुलिस और एडीसीपी सेंट्रल पहुंचे शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेजा।