कानपुर: गुजैनी में मां की हत्या के मामले में 11 वर्षीय बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मामा ने कहा - पिता के साथ मिलकर की है हत्या
गुजैनी में महिला की हत्या में पुलिस ने 8 और 9 अक्टूबर की मध्य रात्रि में 11 साल के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि बेटे ने भी मां के मर्डर में पिता का साथ दिया।थाना प्रभारी ने सुबह 6 बजे बताया कि पुष्पांजलि हत्याकांड में 11 वर्षीय बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। आरोपी हरिशंकर अग्निहोत्री की तलाश की जा रही है।