अजरौदा मंडल के महामंत्री बनाए जाने पर यस जैन ने जताया आभार
फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा यस जैन को अजरौदा मंडल का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
यस जैन ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वे सभी के आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।
यस जैन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं का सहयोग और सभी का स्नेह उन्हें निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि वह संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के हित में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
अंत में यस जैन ने पार्टी नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं का पुनः हृदय से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।