सिमडेगा: झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की कृषि कार्यालय, सिमडेगा में बैठक, कई समस्याओं पर हुई चर्चा
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ सिमडेगा इकाई की आवश्यक बैठक रविवार को 12:00 बजे कृषि कार्यालय में पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की जो भी पेंशन की स्कीम है उसे हो बहू लागू करें। इसके अलावा जो राज्य में रिक्त पद है उसे आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगियों को ही समायोजित करें।