राघोपुर: ज़मीन विवाद में फंसाने की साज़िश नाकाम, अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कपूरी राय और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जो जमीन विवाद में एक व्यक्ति को फंसाने की कोशिश कर रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर करारी बरारी स्थित वक