बटियागढ़: छोटी पथरिया गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने एक शख्स पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के छोटी पथरिया गांव निवासी युवक राजेन्द्र सिंह लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,घटना के बाद परिजन शव लेकर बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पँहुचे,युवक के परिजनों का कहना है कि युवक द्वारा प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया जा रहा,परिजनों के आरोप पर बटियागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है,पुलिस ने मर्ग कायम पर पंचनामा कार्यवाही की